VIDHI DESHWAL-MATI ME MILE MATI PANI ME PANI BHAJAN LYRICS
माटी में मिले माटी पानी में पानी अरे अभिमानी
पानी का बुलबुला जैसे तेरी जिंदगानी अरे अभिमानी
भाईबंध तेरे काम न आये
कुटुंब कबीला तेरे साथ न जाये
संग ना जलेगा तेरे कोई भी प्राणी
अरे अभिमानी अरे अभिमानी
माटी में मिले माटी पानी में पानी
अरे अभिमानी अरे अभिमानी
रही ना निशानी राजा वजीरो की
एक एक ठाठ जिनकी लाख लाख हीरो की
ढाई गज कपड़ा और डोली पड गयी उठानी
अरे अभिमानी अरे अभिमानी
माटी में मिले माटी पानी में पानी
अरे अभिमानी अरे अभिमानी
खाना और पीना तो पशुओ का काम है
दो घडी ना सत्संग किया करता अभिमान है
बीत जाये युही तेरी जिंदगानी
अरे अभिमानी अरे अभिमानी
माटी में मिले माटी पानी में पानी
अरे अभिमानी अरे अभिमानी
करले भलाई जग में काम तेरे आएगी
जायेगा जहाँ से जब साथ तेरे जायेगी
कहे बिंदु शर्मा अपनी छोटी से कहानी
अरे अभिमानी अरे अभिमानी
माटी में मिले माटी पानी में पानी
अरे अभिमानी अरे अभिमानी