Hindi Lyrics

ॐ जय लक्ष्मी माता Om Jay Lakshmi Mata Aarti Maya Jay Laxmi mata Lyrics

Singer(s): Alka Yagnik Music Director: Sayed Ali Lyricist: Traditional

Om Jay Lakshmi Mata Aarti Maya Jay Laxmi mata Lyrics

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,

तुमको निशदिन सेवत, सेवत हरि विष्णु विधाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता,
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता,
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता,
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता,
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता,
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता!!
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता,
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता!!
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता,
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता!!
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता,
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता!!
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशदिन सेवत,

मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता!!
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

Also Read  श्री आरती गणेश जी की GANESH JI KI AARTI Lyrics

Leave a Comment