Hindi Lyrics

जय सरस्वती माता JAY SARASWATI MATA Aarti LYRICS in HINDI

JAY SARASWATI MATA BHAJAN LYRICS in HINDI

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता,

सद्गुण, वैभवशालिनि, त्रिभुवन विख्याता,

जय जय सरस्वती माता,

चन्द्रवदनि, पद्मासिनि द्युति मंगलकारी,

सोहे हंस-सवारी, अतुल तेजधारी,

जय जय सरस्वती माता,

बायें कर में वीणा, दूजे कर माला,

शीश मुकुट-मणि सोहे, गले मोतियन माला,

जय जय सरस्वती माता,

देव शरण में आये, उनका उद्धार किया,

पैठि मंथरा दासी, असुर-संहार किया,

जय जय सरस्वती माता,

वेद-ज्ञान-प्रदायिनी, बुद्धि-प्रकाश करो,

मोहज्ञान तिमिर का सत्वर नाश करो,

जय जय सरस्वती माता,

धूप-दीप-फल-मेवा-पूजा स्वीकार करो,

ज्ञान-चक्षु दे माता, सब गुण-ज्ञान भरो,

जय जय सरस्वती माता,

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे,

हितकारी, सुखकारी ज्ञान-भक्ति पावे,

जय जय सरस्वती माता,

Also Read  श्री शिव आरती Om Jai Shiv Omkara SHRI SHIV AARTI Lyrics in Hindi

Leave a Comment